लुधियाना। भोला कॉलोनी में एक परिवार ने नगर निगम व पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए हैं। जिस कारण अवैध कब्जे गिराने पहुंची निगम की टीम सामने दो भाइयों ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिवार का आरोप है कि निगम अधिकारियों द्वारा रोकने की जगह उकसाया जा रहा था। जिस कारण दोनों ने खुद को आग लगा ली। इलाके के लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया और सिविल अस्पताल दाखिल किया। दोनों की हालत गंभीर बनी है। दोनों 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हैं। घर की महिला ने बताया कि वह 25 साल से एक घर में रह रहे हैं। जिसका बकायदा इलाके के दो लोग हफ्ता लेते थे। लेकिन अब हफ्ता देना बंद कर दिया तो उन्होंने निगम को शिकायत कर दी। मंगलवार को निगम की टीम आई और पुलिस के साथ मिलकर उनका सारा सामान उठाकर बाहर फेंक दिया। उनका आरोप है कि दोनों भाइयों ने रोकना चाहा तो पुलिस व निगम अधिकारियों ने उन्हें पीटा। जिसके बाद उन्होंने आग लगा ली। हालाकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breaking-News-Troubled-By-The-Corporations-Action-Two-Brothers-Set-Themselves-On-Fire-Corporation-And-Police-Teams-Had-Arrived-To-Take-Action-On-Illegal-Occupation