September 25, 2026 02:49:29
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र को 2 पुलिस मुलाजिमों ने पीटा, वीडियो वायरल, पूर्व डिप्टी Cm रंधावा के बेट

पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र को 2 पुलिस मुलाजिमों ने पीटा, वीडियो वायरल, पूर्व डिप्टी Cm रंधावा के बेटे पर आरोप

Aug30,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के लॉ के छात्र नरवीर के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 2 पंजाब पुलिस के कर्मचारी नरवीर सिंह को जमीन पर पटक कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो खुद नरवीर सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान जारी किया है। उसने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के आरोपी बेटे उदयवीर को बचाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाकर कार्रवाई को रोका गया है, लेकिन वह इस मामले में पीछे नहीं हटेंगे। पुलिस को इस वीडियो के बाद मुकदमे में किडनैपिंग की धाराएं भी जोड़नी चाहिए।
नरवीर सिंह ने यह भी कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने मंच से उदयवीर सिंह की सपोर्ट में बयान दिया था और इसे छात्रों की लड़ाई बताया था, लेकिन इस वीडियो के बाद क्या वह अब अपना स्टैंड बदलेंगे। साथ ही उन्होंने वीडियो में दिख रहे पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

यह था मामला
दरअसल, 23 अगस्त को चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के छात्र नरवीर सिंह को मारपीट कर अग़वा करने की कोशिश की गई थी। इसमें छात्र के सिर में चोट आई। यह घटना सेक्टर-17 में हुई। स्टूडेंट के शोर मचाने पर आरोपी उसे सेक्टर-17 थाने ले गए थे। बुधवार देर शाम वह सेक्टर-17 में खाना खाने गया था। उसी समय पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा का बेटा उदयवीर सिंह रंधावा कुछ गनमैनों के साथ वहां पहुंच गया। उन सभी ने नशा कर रखा था और आते ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसमें उसके सिर में चोटें आई।

दोनों में पुरानी रंजिश
नरवीर सिंह और उदयवीर रंधावा के बीच पुरानी रंजिश है। पहले भी दोनों के बीच कई बार लड़ाई हो चुकी है। नरवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में एक कॉमन फ्रैंड की वजह से दोनों के बीच पहली बार मारपीट हुई थी। बुधवार देर शाम को जब वह सेक्टर-17 के एक रेस्टोरेंट के बाथरुम में घुसा तो उदयवीर ने उसे बाथरुम में ही पीटना शुरू कर दिया।

Punjab-University-Student-Beaten-Up-By-2-Policemen-Video-Viral-Son-Of-Ex-Deputy-Cm-Randhawa-Accused



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं