September 24, 2026 22:33:42
यारियां-2 फिल्म पर विवाद, जालंधर में एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर Fir, सिख चिह्नों की बेअदबी करके भ

यारियां-2 फिल्म पर विवाद, जालंधर में एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर Fir, सिख चिह्नों की बेअदबी करके भावनाएं आहत करने के आरोप

Aug31,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में बॉलीवुड मूवी यारियां-2 को विवाद छिड़ गया है। मूवी के एक्टर निजान जाफरी, डायरेक्टर राधिका राव, विनय सपरू और प्रोड्यूसर टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। फिल्म में सिरी साहिब (किरपाण) दिखाने को लेकर सिखों की सिरमौर संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ी आपत्ति दर्ज की करते हुए नोटिस जारी किया।
किरपान साहिब पहन की बेअदबी
वहीं अब जालंधर जिले में सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए 295-A के तहत मामला दर्ज करवा दिया है। सिख तालमेल कमेटी की तरफ से FIR परदेसी ऑटो स्पेयर पार्ट के मालिक अली पुली मोहल्ला निवासी हरप्रीत सिंह नीटू ने दर्ज करवाई है। हरप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि यारियां-2 के गाने में जानबूझ कर सिखों की भावनाओं को आहत करने के लिए श्री साहिब पहन कर गाना फिल्माया गया है। इससे जहां सिख चिह्नों का अपमान हुआ है, वहीं सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

सिरी साहिब पहनने के लिए अमृतधारी सिख होना जरूरी
हरप्रीत सिंह नीटू ने अपनी शिकायत में कहा है कि सिखों को गुरु साहिब ने जो 5 ककार (5 चिह्न) दिए हैं, उन्हें धारण करने के लिए व्यक्ति का अमृतधारी सिख होना जरूरी है, लेकिन फिल्म में क्लीन शेव हीरो (निजान जाफरी) सिखों के 5 ककारों में से एक सिरी साहिब (किरपाण) पहन कर गाना गा रहा है। इस गाने में फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर ने ककार की बेअदबी की है। सिख मर्यादा का भी उल्लंघन किया है।

Controversy-Over-Yaariyan-2-Film-Fir-Against-Actor-Director-Producer-In-Jalandhar-Allegations-Of-Hurting-Sentiments-By-Disrespecting-Sikh-Symbols



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं