लुधियाना। समराला में चंडीगढ़ हाईवे पर फॉर्च्यूनर कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में का सवार सुरिंदर सिंह ढिल्लों की मौत हो गई। जुग्गी बराड़ निवासी लुधियाना गंभीर घायल हुए, जिन्हें समराला सिविल अस्पताल से फोर्टिस रेफर किया गया। दोनों चंडीगढ़ में पूर्व CM बेअंत सिंह की बरसी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, आज पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बरसी थी। लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू के करीबी सुरिंदर सिंह ढिल्लों और बिट्टू का ही रिश्तेदार जुग्गी बराड़ फॉर्च्यूनर कार में बरसी समारोह में गए थे। वापसी पर समराला में नीलो नहर पुल के पास कार हादसाग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल समराला में भर्ती कराया गया।
हादसे होने के कारण अभी पता नहीं
बताया जा रहा है कि सुरिंदर ढिल्लो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाके के कांग्रेसी नेता और वर्कर सिविल अस्पताल समराला पहुंचे। घायल जुग्गी बराड़ को लुधियाना के लिए रेफर किया गया। सरपंच जतिंदर सिंह बलाला ने कहा कि फिलहाल यह नहीं पता चला कि हादसा कैसे हुआ है, लेकिन हादसे में एक की मौत हो गई है।
Mp-Bittus-Close-Friend-Died-In-A-Road-Accident-One-Injured-Returning-From-The-Death-Anniversary-Of-Former-Cm-Beant-Singh