लुधियाना| दिल्ली के किराना दुकानदार का शव उसके सम्राट कॉलोनी स्थित कमरे में पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी कलाम अली के रूप में हुई है। घटना का उस समय खुलासा हुआ जब सोमवार सुबह घर पर चल रहे मरम्मत कार्य के काम को करने के लिए मिस्त्री पहुंचे। खिड़की से देखा तो मालिक जमीन पर गिरा हुआ था। मिस्त्री ने तुंरत आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। इसके बाद मजदूरों की मदद से घर के ऊपर बनी खिड़की को उखाड़ा। कलाम अली अंदर पेट के बल गिरा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल तुरंत चौकी ग्यासपुरा की पुलिस पहुंची। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द शव कर दिया जाएगा। 3 बच्चों का पिता था पिछले दिनों ही कलाम ने ग्यासपुरा की सम्राट कॉलोनी में प्रवासियों को कमरे किराए पर देने के लिए प्रॉपर्टी खरीदी थी। यहीं वह कमरों की मरम्मत कार्य करवा रहा था। घटना की सूचना कलाम की पत्नी को दी गई। बताया गया है कि वह 3 बच्चों का पिता था।
Delhi-Shopkeeper-Dies-In-Ludhiana-Found-Lying-On-His-Stomach-In-The-House-Foam-Was-Coming-Out-Revealed-Upon-Arrival-Of-Mechanics