कोर्ट में चोरी फाइल के दस्तावेज लगा फंसे प्रेम नगर निवासी योगेश मैनी, चोरी की एफआईआर दर्ज
Sep11,2023
| Enews Team | Ludhiana
ई न्यूज पंजाब, लुधियाना
लंबे समय से उपकार नगर स्थित ग्रैंड सिल्वर स्पून संबंधी शिकायतों को लेकर चर्चा में आए प्रेम नगर निवासी योगेश मैनी अब एक नए मामले में जा फंसे हैं। इस बार मामला एक फाइल को गायब करने का है और थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने इस मामले में धारा 380, 454 के तहत चोरी करने का पर्चा दर्ज किया है। ये एफआईआर किचलू नगर एक्सटेंशन निवासी सुमित मेहरा की शिकायत पर दर्ज की गई है। असल में योगेश मैनी पर ये एफआईआर करीब तीन साल पहले ग्रैंड सिल्वर स्पून के आफिस से गायब हुई अहम फाइल को चोरी करने को लेकर दर्ज हुई है। इसका खुलासा भी बडे़ अनोखे अंदाज में सामने आया है। असल में योगेश मैनी की ओर से ग्रैंड सिल्वर स्पून को लेकर कोर्ट में किए गए केस में इसी फाइल के कुछ दस्तावेज पेश किए गए थे। जिससे ये खुलासा हो पाया कि ये गायब फाइल योगेश मैनी के पास है और तभी उसने इस गायब फाइल में रखे दस्तावेज कोर्ट में दिए हैं। इस संबंधी सुमित मेहरा ने पहले से पुलिस में शिकायत दे रखी थी और अब ये सच सामने आने पर पुलिस थाना डिवीजन नंबर आठ ने योगेश मैनी पर एफआईआर दर्ज कर दी। ग़ौरतलब है क़ि योगेश मैनी पर पहले भी डिविज़न न 8 में पर्चे दर्ज है । इस नई एफआईआर को लेकर पुलिस ने योगेश मैनी के घर व दुकान पर भी रेड की है पर योगेश मैनी दोनो जगह पूलिस को नहीं मिला । योगेश मैनि पर 2021 में F.I.R. -332 धारा डिविज़न न 8 में दर्ज हुआ था तथा 2022 में F.I.R. -167 डिविज़न न 8 में दर्ज हुआ था और अब तीसरा पर्चा 07/Sep/2023 को F.I.R. 177 डिविज़न न 8 में दर्ज हुआ है । जानकारी मुताबिक आज उनकी ओर से निचली अदालत में लगाई अग्रिम जमानत भी रिजेक्ट हो गई। हालांकि इस मामले में योगेश मैनी से भी संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।
Yogesh-Maini-Trapped-In-Court-With-Documents-Of-Theft-File-Fir-Registered-For-Theft