लुधियाना। शहीद भगत सिंह नगर की गली नंबर 6 के एक घर में गैस लीकेज के कारण सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद सिलेंडर फट गया और पूरे घर में आग लग गई। आग लगने के कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर की निवासी मनप्रीत कौर ने बताया वह चाय बना रही थी। अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और आग लग गई। उसने तुरंत अपने पति बलजीत सिंह को आवाज देकर बुलाया। सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन एकदम उसमें धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। आग ज्यादा बढ़ती देख उन्होंने घर का लेंटर और दीवार तोड़ कर आग पर काबू पाया।
Due-To-Gas-Leakage-In-The-House-There-Was-A-Blast-In-The-Cylinder-Brought-In-Black-People-Extinguished-The-Fire-By-Breaking-The-Lantern