लुधियाना। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर की और से लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर नए आदेश जारी किए हैं। जिसके चलते शहर की जेलों के 500 मीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही महानगर में प्रदर्शन, धरने, शादी समारोह, रैली के दौरान भी ड्रोन से रिकॉर्डिंग करने पर रोक लगा दी गई है। डीसीपी रुपिंदर सिंह ने बताया कि लुधियाना कमिश्नरेट के अधीन 4 जेलें हैं। जेल की सुरक्षा को यकीनी बनाए रखना जरूरी है। जिसके चलते यह आदेश जारी किए हैं। वहीं लोग रोष धरने, रैलियां और शादी समारोह में ड्रोन कैमरों की मदद से वीडियो रिकार्डिंग की जाती है। ड्रोन के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस कारण इन पर प्रतिबंध रहेगा। जो भी आदेशों की उल्लंघना करेगा उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
Action-Will-Be-Taken-On-Flying-Drones-Near-Ludhiana-Jails-It-Will-Not-Be-Used-In-Dharnas-And-Rallies-Also