September 25, 2026 03:27:40
रिटायर्ड अधिकारी की दूसरी पत्नी निकली लुटेरी, ब्रेड में नशा खिला लूट ले गए 8 लाख कैश व सोने के गहने

रिटायर्ड अधिकारी की दूसरी पत्नी निकली लुटेरी, ब्रेड में नशा खिला लूट ले गए 8 लाख कैश व सोने के गहने

Sep12,2023 | Enews Team | Gurdaspur

गुरदासपुर। गुरदासपुर में लुटेरी दुल्हन ने वन विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को लूट लिया। आरोपी विवाह रचाने के 15 दिन के भीतर ही अधिकारी से नगदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गई। पिछले एक महीने से सेवानिवृत्त अधिकारी पुलिस से न्याय पाने के लिए ठोकरें खा रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। जानकारी देते हुए वन विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। उनके बच्चे भी विदेश में रहते हैं। पत्नी की मौत के बाद वह अकेले रहते थे। उन्होंने अपने बच्चों की सहमति से पटियाला की एक महिला से शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद दूसरी पत्नी इलाज का बहाना बनाकर अपने माता-पिता के पास पटियाला चली गई।
पहली बार महिला के खाते में डाले 50 हजार
मायके जाकर उसने इलाज के लिए पैसे मांगे। पहली बार उसने दूसरी पत्नी के खाते में 50 हजार रुपए जमा कराए। दूसरी बार 1 लाख रुपए और फिर 2 लाख रुपए जमा करा दिए। इस तरह उसने कुल 6 लाख रुपए उसके खाते में डाल दिए। इसके बाद भी जब पत्नी पैसे मांगने लगी तो उसने इनकार कर दिया और उसे घर वापस आने के लिए कहा। अगले दिन वह अपनी बहन के साथ घर वापस आ गई। अगले दिन उसकी बहन ने कहा कि वह श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जा रही हैं। उसके ड्राइवर ने उसे अमृतसर में छोड़ दिया। इसके अगली रात उसकी दूसरी पत्नी ने उसे ब्रेड में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे 6 तोले सोने के गहने और दो लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गई। उसने बताया कि उसके साथ कुल दस लाख रुपए की ठगी हुई है।
जांच के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई - DSP
उसने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन एक महीना बीत जाने के बावजूद पुलिस महिला के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही है। इस मामले को लेकर डीएसपी सुखपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सतनाम सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Retired-Officers-Second-Wife-Turns-Out-To-Be-A-Robber-Took-Away-Rs-8-Lakh-Cash-And-Gold-Jewelery-After-Getting-Intoxicated-With-Bread

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं