खन्ना। खन्ना में घर में अकेले 12 साल के एक बच्चे ने चुनरी से फंदा बना पंखे के साथ बांधकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने उसे लटकते देख अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका है कि टीवी में कोई ऐसा सीन देखने के बाद बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठाया। गांव इकोलाहा में गद्दा फैक्ट्री में काम करते एक परिवार के बच्चे ने पंखे से फंदा लगा लिया। मृतक की उम्र महज 12 साल थी। उत्तर प्रदेश का रहने वाला रंगोई नामक यह बच्चा बहन और जीजा के पास रहता था। मृतक के जीजा रज्जू ने बताया कि उसके ससुर और सास की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में उसका साला रंगोई रहता था। इसलिए रक्षा बंधन पर उसकी पत्नी अपने भाई को गांव से साथ लेकर आई थी। रात काम से आकर देखा तो घर में पंखे से बच्चा लटक रहा था। जिस समय बच्चे ने फंदा लगाया, उस समय घर में रज्जू का 5 वर्षीय बेटा भी था। रज्जू ने कहा कि हो सकता है टीवी में कोई सीन देखने के बाद बच्चे ने यह कदम उठाया। यह तो अब वही जानता था।
पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
सिविल अस्पताल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर गुरविंदर सिंह कक्कड़ ने कहा कि उनके पास गत रात पुलिस एक बच्चे का शव लेकर आई। हैंगिंग केस है। बच्चे की मौत फंदे से गला घुटने के कारण हुई। कानून के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। विसरा लैब में भेजा गया है।
Alone-At-Home-A-12-Year-Old-Child-Committed-Suicide-By-Hanging-Himself-From-A-Fan-The-Reason-For-The-Suicide-Could-Not-Be-Known