लुधियाना। लुधियाना में आए दिन तेज रफ्तार से हादसे हो रहे हैं। इसी तरह मंगलवार को जमालपुर में एक तेज रफ्तार स्कार्पियों गाड़ी चला रहे युवक पेड़ से जा टकराए। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखचे उड़ गए। राहगीरों ने जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचने पर दो युवकों की मौत हो गई। एक उपचाराधीन है। थाना मोती नगर पुलिस ने लाशें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दी है। हादसा होने के कारण सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार एक स्कार्पियों गाड़ी में तीन युवक सवार थे। लोगों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। एकदम मोड़ आने पर कार सीधा पेड़ से टकरा गई।
Over-Speeding-Took-Two-More-Lives-Over-Speeding-Scorpio-Car-Collided-With-A-Tree-Passengers-Flew-Away