September 25, 2026 03:29:44
लुधियाना खन्ना हाइवे पर हाइवे लुटेरे ऐक्टिव, शीशे में पत्थर मार रोककर कर रहे लूट, विडियो वायरल

लुधियाना खन्ना हाइवे पर हाइवे लुटेरे ऐक्टिव, शीशे में पत्थर मार रोककर कर रहे लूट, विडियो वायरल

Sep13,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना| मंडी गोबिंदगढ़ तक हाईवे रात के समय असुरक्षित है। यहां रात को ट्रक पत्थरबाजी हुई। जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर ट्रक के ड्राइवर ने वीडियो बनाई है। जिसमें वह पत्थरबाजी के बारे में बता रहा है। कंडक्टर ने कहा कि वीडियो बनाने से 10 मिनट पहले ही अज्ञात लोगों ने लूट की नीयत से उनकी गाड़ी पर पत्थर मारे। जिस कारण पूरी गाड़ी में कांच बिखर गया। चेहरे पर लगा पत्थर
वीडियो में कंडक्टर ने अपना नाम नहीं बताया, लेकिन उसके चेहरे पर पत्थर लगा है। आंख में चोट भी आई है। वीडियो बना रहे युवक ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ से कोई भी व्यक्ति लुधियाना की ओर रात के समय गाड़ी लेकर न जाए। कई ऐसी गाड़ियां उन्हें रास्ते में मिल रही हैं जो पत्थरबाजी का शिकार हुईं। दोराहा का पुल उतरने के बाद एकदम से पत्थरबाजी हो रही है। पुलिस पेट्रोलिंग न होने से हो रही वारदातें
कंडक्टर ने बताया कि सरिए से भरी गाड़ियां लूटने की कोशिश की जा रही है। रात के समय पुलिस की हाईवे पर पेट्रोलिंग न होने के कारण आज ड्राइवरों को लूटा जा रहा है। ड्राइवरों में डर का माहौल है। लोकेशन चेक करवा तुरंत होगा एक्शन: SSP अमनीत कौंडल
उधर, SSP अमनदीप कौर कौंडल ने कहा कि इस मामले को लेकर वह गंभीर है। सड़क पर सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जाएंगे। जिस जगह की वीडियो में लोकेशन बताई जा रही है। वहां विशेष रूप से नाकाबंदियां होंगी। पत्थरबाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Highway-Robbers-Active-On-Ludhiana-Khanna-Highway-Looting-By-Throwing-Stones-At-Glassvideo-Goes-Viral

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं