लुधियाना। जमालपुर में ओवर स्पीड कार पेड़ से टकराने के कारण मरने वाले दो युवकों और एक ज़ख़्मी की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है की हादसे में मरने वाला युवक मनी, गुरमुख सिंह है और ज़ख़्मी युवक गौरव है। मनी प्रॉपर्टी डीलर है और गुरमुख का लोहे का कारोबार है। गौरव का अभी इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक मनी प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था और गुरमुख लोहे का कारोबारी था। मनी और गुरमुख दोनों शादीशुदा थे। मनी के तीन बच्चे हैं। मनी ने एक प्रॉपर्टी का सौदा देखने जाना था। इसलिए वो तीनों एक साथ निकले थे। गाड़ी गुरमुख चला रहा था। जब वो जमालपुर से सेक्रेड हार्ट स्कूल की तरफ जा रहे थे तो गाड़ी की स्पीड तेज होने से एकदम से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसी के चलते गाड़ी सीधा पेड़ से जा टकराई थी। जिस कारण हादसे में कार के परखचे उड़ गए थे।
Youth-Identified-In-Case-Of-Over-Speed-Car-Hitting-Tree-Property-Dealer-And-Businessman-Died-Treatment-Of-Third-Youth-Continues