September 25, 2026 03:27:17
महिला बॉक्सर ने किया सुसाइड:प्रेमी के शादी करने से मना करने पर जहर खाया; गर्भवती होने पर कराया था अब

महिला बॉक्सर ने किया सुसाइड:प्रेमी के शादी करने से मना करने पर जहर खाया; गर्भवती होने पर कराया था अबॉर्शन

Sep14,2023 | Enews Team | Gurdaspur

गुरदासपुर। गुरदासपुर के हलका डेरा बाबा नानक में एक महिला बॉक्सर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला खिलाड़ी प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से खफा थी। मरने से पहले युवती की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें उसने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका के जीजा ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय साली बॉक्सिंग खिलाड़ी थी। खेल स्टेडियम डेरा बाबा नानक में प्रैक्टिस करती थी। उसके साथ रोहित पुत्र अशोक कुमार निवासी डेरा बाबा नानक भी प्रैक्टिस करने आता था। प्रैक्टिस करने के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लग गए।
जीजा ने आरोप लगाए कि इसके बाद नौजवान उसको अपने भाई की सहायता से होशियारपुर ले गया। जहां उसने उसको विवाह के लिए राजी कर लिया। रोहित ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद रोहित ने लड़की को कहा कि मैं अब पंजाब पुलिस में भरती हो गया हूं, तुम्हारे साथ विवाह कर लूंगा, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।
उसको विवाह करवाने के लिए कहती रही, परंतु नौजवान टाल मटोल करता रहा। उसने लड़की का अबॉर्शन करवाने उपरांत विवाह करने से इनकार कर दिया। इससे दुखी होकर लड़की ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना डेरा बाबा नानक के ASI सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतका की मां के बयानों के आधार पर आरोपी रोहित और उसके भाइयों के खिलाफ धारा 306 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Female-Boxer-Committed-Suicide-Consumed-Poison-After-Her-Lover-Refused-To-Marry-Her-Had-Abortion-Done-While-Pregnant



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं