September 25, 2026 03:29:44
लड़की से परेशान हो डिपू होल्डर ने खुद को आग लगाई: बोला- लड़की मर्जी से साथ गई, अब 15 लाख मांगे, न देने

लड़की से परेशान हो डिपू होल्डर ने खुद को आग लगाई: बोला- लड़की मर्जी से साथ गई, अब 15 लाख मांगे, न देने पर पुलिस को कंप्लेंट की

Sep14,2023 | Enews Team | Ferojpur

फिरोजपुर। फिरोजपुर कैंट सिटी में एक डिपो होल्डर ने खुद को आग लगा ली। 54 साल के डिपो होल्डर को झुलसते देख आसपास के लोगों ने तुरंत उस पर पानी डालकर आग को बुझाया। फिर उसे झुलसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति का कहना है कि उसने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जिंदा जलकर मरने की कोशिश की। खुद को आग लगाने वाले की पहचान ओम प्रकाश उर्फ पठान निवासी फिरोजपुर कैंट बाजार नंबर 2 के रूप में हुई है। उसकी पत्नी भी आत्महत्या कर चुकी है। अस्पताल में भर्ती पठान ने बताया कि 3 सितंबर को एक लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। अगले ही दिन 4 सितंबर को उसने 15 लाख रुपए मांगने शुरू कर दिए। यह सुनकर उसने लड़की के साथ रहने से इनकार कर दिया। अगले दिन 5 सितंबर को वह दिल्ली चला गया। 9 सितंबर को अचानक लड़की अस्पताल गई और अपना मेडिकल करवाकर उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत कर दी। उसके मुताबिक एक पुलिस कर्मी और उक्त लड़की के अलावा कुछ और लोग उसे तंग कर रहे हैं। गुरूवार को जब वह लड़की की दुकान के आगे से गुजरा तो फिर उस पर कमेंट किए गए। इस वजह से उसने वहीं खुद को आग लगा दी। इससे उक्त शोरूम भी काफी हद तक जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाकर शोरूम की आग पर काबू पाया गया।

Troubled-By-The-Girl-The-Depot-Holder-Set-Himself-On-Fire-Said-The-Girl-Went-With-Her-Willingly-Now-Asked-For-15-Lakhs-When-She-Did-Not-Give-Complained-To-The-Police

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं