लुधियाना। जगराओं के मोहल्ला आवा में शादीशुदा कबड्डी खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की सल्फास की गोलियां निगलने से मौत हो गई। परिवार ने गुरुवार को थाने के बाहर धरना दिया। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे ने प्रेमिका अमरजीत उर्फ नेहा से तंग परेशान होकर सुसाइड की है। लड़की उनके घर में जबरी घुस कर गोलियां खाने की धमकी देती थी। वहीं शिकायत करने पर उसने गुरप्रीत के थाने में भी थप्पड़ मारे थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ बनती सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। 11 सितंबर को घर आकर किया था लड़की ने हंगामा परिजनों का आरोप है कि 11 सितंबर को नेहा उनके घर में जबरी घुसी। गुरप्रीत उसे घर से बाहर जाने के लिए कहने लगा। नेहा ने उससे खूब झगड़ा किया। लड़की अपने साथ ही सल्फास की गोलियां लेकर आई थी। परिवार को वह गोलियां खाने की धमकियां देने लगी। लड़की गुरप्रीत को लेकर जालंधर चली गई। इसके बाद बेटे के अपहरण की शिकायत थाना सिटी जगराओं में दी। थाने में भी किया लड़की ने हंगामा परिजनों का आरोप है कि जालंधर से आकर अगले दिन थाने में लड़की और उसके मां ने गुरप्रीत के साथ जमकर झगड़ा दिया। इसी से परेशान होकर उसने गोलियां खा आत्महत्या की। गुरप्रीत (32) शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। परिवार मुताबिक गुरप्रीत की मौत के बाद पुलिस को उन्होंने शिकायत दी। परिवार मुताबिक पुलिस को दी पहली शिकायत की कॉपी इस मामले में अधिकारियों ने नहीं लगाई। जिस कारण उन्हें धरना देना पड़ा। परिवार के मुताबिक उनके पास सीसीटीवी भी मौजूद है।जिसमें लड़की उनके घर ऑटो में बैठ कर आई देखी जा सकती है।
Family-Protest-In-Case-Of-Suicide-By-Kabaddi-Player-Said-Girlfriend-Had-Entered-The-House-And-Threatened-To-Take-Bullets-Slapped-Her