September 25, 2026 03:30:18
महिला ने रिटायर्ड Asi पर शारीरिक संबंध बना सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप, पर्चा दर्ज, थाने में

महिला ने रिटायर्ड Asi पर शारीरिक संबंध बना सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप, पर्चा दर्ज, थाने में बुला भी बनाता था संबंध

Sep15,2023 | Enews Team | Khanna

खन्ना। खन्ना में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई का कारनामा सामने आया। यहां रिटायर्ड एएसआई ने पहले प्रेमिका को होटल में ले जाकर बीयर पिलाई। फिर शारीरिक संबंध बनाए और इसी दौरान तैश में आकर बोतल से प्रेमिका पर हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला को होटल में छोड़ उसका मोबाइल और पैसे लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह निवासी कृष्णा नगर खन्ना खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि अमर सिंह अभी तीन महीने पहले की रिटायर हुआ है। वह एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। ड्यूटी के दौरान भी अमर सिंह उसे कभी होटलों तथा कभी थाने में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहता था। उससे कई बार मारपीट भी की गई थी। डर के मारे वह सब कुछ सहन करती रही। लेकिन अब अमर सिंह ने सभी हदें पार कर दीं। महिला ने बताया कि वह रिटायर्ड एएसआई से मिलने कचहरी में गई थी। वहां से दोनों रॉक व्यू होटल गए। रास्ते में बीयर की बोतलें लीं। होटल के कमरे में दोनों ने बीयर पी और फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान अमर सिंह उसे गालियां देने लगा। बीयर की बोतल से उस पर हमला कर दिया। उसके सिर से खून निकलने लगा।

12 साल पहले हुई थी मुलाकात
महिला की मुलाकात अमर सिंह के साथ करीब 12 साल पहले दोराहा थाना में हुई थी। उस समय अमर सिंह हवलदार था और दोराहा में तैनात था। महिला किसी शिकायत के संबंध में थाने आई थी। वहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और फिर रिलेशनशिप में बदल गई। रिटायरमेंट के बाद नया कारनामा कर दिया गया। इस घटना के बाद सिटी थाना 2 में महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामूली धाराओं में केस दर्ज करने के चलते पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि अमर सिंह खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Woman-Accused-Retired-Asi-Of-Having-Physical-Relations-With-Him-By-Hitting-Him-On-The-Head-With-A-Beer-Bottle-Fir-Registered-Even-Called-Him-To-The-Police-Station-Used-To-Have-Relations



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं