September 25, 2026 03:27:39
सड़क किनारे 3 युवक बेसुध मिले,video:तीनों नशे में थे; एक की मां बोली- इन्होंने 2500 में बिना नंबर की

सड़क किनारे 3 युवक बेसुध मिले,video:तीनों नशे में थे; एक की मां बोली- इन्होंने 2500 में बिना नंबर की बाइक बेची

Sep16,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना| समराला के बाइपास पर सड़क किनारे तीन बेसुध हालत में युवक मिले। राहगीरों ने उन्हें होश में लाने की काफी कोशिश की, लेकिन युवकों ने काफी नशा किया हुआ था। ऐसे में वह उठने की हालत में नहीं थे। राहगीर परमिन्द्र सिंह ने कहा कि बेसुध युवकों में एक युवक गांव बोंदली का रहने वाला था। पहचान होने के बाद उसकी मां सतवीर कौर को मौके पर बुलाया। युवक बोला- 2500 रुपए में बेची बाइक
सतवीर ने कहा कि वह खुद मनरेगा में काम करके घर का गुजारा चलाती है। उसका बेटा 4 दिन पहले उससे झगड़ा करके चला गया था। शुक्रवार को ही अपने 2 दोस्तों के साथ वापस घर आया। वह इन युवकों को जानती नहीं है। महिला ने बताया कि उसे दोनों युवक कहने लगे कि उन्होंने कोई बाइक बिना नंबर प्लेट वाली 2500 रुपए में बेचा है। अभी बाकी पैसे बाद में लेने हैं। युवकों ने उसे बताया कि उनके पास कई अन्य बाइक भी हैं। सतवीर ने कहा कि उसके बेटे ने उसे इतना जरूर कहा है कि दोनों युवक उसके दोस्त हैं। ये दोनों चंडीगढ़ उसके साथ ही कमरे में रहते हैं। उसका बेटा उसे यह कहकर घर से निकला था कि दोनों दोस्तों को समराला बाइपास तक छोड़ कर वापस आ रहा हूं। समराला के अस्पताल में दाखिल करवाया
सतवीर ने कहा कि उसे पता नहीं था कि उसका बेटा नशा करता है, लेकिन अब बेटे की हालत देख कर वह दंग रह गई हैं। घटनास्थल पर लोगों ने पुलिस और एबुलेंस दोनों को सूचित किया। फिलहाल तीनों युवकों को समराला के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच जारी है: SHO भिंदर सिंह
उधर, इस मामले में SHO भिंदर सिंह ने कहा कि तीनों युवकों को सड़क किनारे से नशे की हालत में उठा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मुताबिक मेडिकल करवा पता किया जा रहा है कि तीनों युवकों ने कौन सा नशा किया हुआ है। वहीं जिस बाइक को बेचने की बात आरोपी कर रहे हैं उस मामले की भी जांच की जा रही है।

Three-Youths-Were-Found-Unconscious-On-The-Roadside-Video-All-Three-Were-Drunk-Mother-Of-One-Said-He-Sold-The-Bike-Without-Number-For-2500



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं