September 25, 2026 03:33:17
निगम सुपरवाइजर के साथियो ने तोड़ डाली मुलाजिम की अगुलियां, रिश्वत लेने के आरोप में सुपरवाइजर को विजि

निगम सुपरवाइजर के साथियो ने तोड़ डाली मुलाजिम की अगुलियां, रिश्वत लेने के आरोप में सुपरवाइजर को विजिलेंस ने किया था गिरफ़्तार, पीड़ित की शिकायत पर हुआ था एक्शन

Sep16,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में नगर निगम जोन-D में तैनात सफाई सेवक के साथ कुछ लोगों ने डयूटी हैबोवाल में मारपीट की। सफाई सेवक अरुण के अगुंलियां तोड़ हमलावरों ने तोड़ दी। मारपीट की रंजिश यह है कि करीब 10 दिन पहले अरुण ने निगम में तैनात सुपरवाइजर दर्शन लाल के खिलाफ विजिलेंस में रिश्वतखोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। 6 हजार रिश्वत सहित पकड़वाया आरोपी सुपरवाइजर विजिलेंस टीम ने ट्रेप लगा आरोप दर्शन लाल को 6 हजार रुपए सहित रंगे हाथ दबोच लिया था। आरोपी के बेटे अशोक कुमार और उसकी बुआ निवासी संत नगर हैबोवाल ने अरुण के साथ HDFC बैंक के सामने अरुण से मारपीट की। पीड़ित अरुण ने बताया कि उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। इस कारण आरोपी दर्शन लाल का बेटा और उसकी बहन उससे मारपीट करके गए है। उसके हाथ ही अगुलिंया फ्रेक्चर हो गई है। अरुण ने थाना हैबोवाल में आरोपियों के खिलाफ धारा IPC 323,341,506 के तहत मामला दर्ज करवाया है।
जोन-डी नगर निगम में तैनात सुपरवाइजर दर्शन लाल सफाई सेवक अरुण को सैलरी जारी करने के लिए बदले उससे 6 हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था। आरोपी पीड़ित को हाजरी मार्क न करने की धमकी देता था। शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने विजिलेंस टीम को बताया था कि 2014 से अस्थायी आधार पर नगर निगम लुधियाना में सफाई सेवक के रूप में काम करता था। नवंबर 2022 में उसे रेगुलर कर दिया गया। सुपरवाइजर दर्शन लाल सभी सफाई सेवकों को यह धमकी देता है कि यदि उन्होंने अपने सैलरी में से 1 हजार प्रति महीना उसे न दिया तो वह उनकी हाजरी में अनुपस्थिति दर्ज कर देगा। रेगुलर होने के बाद उसे छह महीने का वेतन मिला और आरोपी सुपरवाइजर दर्शन लाल उसे सैलरी जारी करने के लिए उससे 6 हजार रुपए (प्रति माह 1000 रुपए) की मांग की। आरोपी ने उसे कहा था कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो वह भविष्य में उसकी हाजरी में अनुपस्थिति दर्ज करके उसे परेशान करेगा।

The-Associates-Of-The-Corporation-Supervisor-Broke-The-Fingers-Of-The-Employee-The-Vigilance-Had-Arrested-The-Supervisor-On-The-Charges-Of-Taking-Bribe-Action-Was-Taken-On-The-Complaint-Of-The-Victim



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं