ई न्यूज पंजाब,लुधियाना सऊदी अरब / मदीना प्रांत में बस-ट्रक की टक्कर में 35 की मौत, मरने वालों में एशियाई नागरिक शामिल हादसे के बाद बस में आग लग गई। हादसे के बाद बस में आग लग गई। हादसा अल-अखल इलाके में शाम करीब 7 बजे हुआ, ट्रक से टकराने के बाद बस में आग लग गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई रियाद. सऊदी अरब के मदीना प्रांत में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई। हादसा अल-अखल इलाके में शाम करीब 7 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, प्रवासियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। बस में करीब 39 लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर एशियाई और अरब मूल के नागरिक हैं। घायलों को अल हमना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “सऊदी अरब के मक्का के पास बस हादसे की घटना से दुख पहुंचा। ट्विटर पर मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”
Saudi Arabia Accident / 35 Death