ई न्यूज पंजाब,लुधियाना जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने और सुरक्षाबलों की कार्रवाई से आतंकी बौखलाए कर अब बाहरी लोगों को निशाना बना रहे हैं। 14 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक आतंकियों ने इस तरह की तीन वारदातों को अंजाम दिया। बुधवार को शोपियां में आतंकियों ने एक सेब व्यपारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलवामा में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले 14 अक्टूबर को शोपियां में राजस्थान के ट्रक ड्राइवर को दो आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने 2 व्यापारियों को गोली मारी। जिसमें एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के फाजिल्का के रहने वाला थे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”शोपियां में आतंकवादियों द्वारा मारे गए चरणजीत सिंह के शव को उनके पैतृक गांव फाजिल्का लाने के लिए मेरी सरकार जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के संपर्क में है। पाकिस्तानी आतंकवादियों को नृशंस हमलों को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। भारत सरकार कड़ी कार्रवाई करे।
Jammu-Kashmir terrorist