ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के अंदर दो धमाके हुए जिसमें 62 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक इन धमाकों में 70 से अधिक लोग घायल भी हो गए । धमाके के बाद पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के अंदर दो धमाके हुए । टोलो न्यूज के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों ने दोनों धमाकों की पुष्टि की है। इससे पहले हाल ही में अफगानिस्तान के गजनी शहर में धमाका हुआ. गजनी यूनिवर्सिटी के अंदर हुए इस धमाके में आधा दर्जन से अधिक स्टूडेंट घायल हो गए। गजनी के प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख बाज मोहम्मद हेमत ने कहा कि आठ छात्राएं घायल हुई हैं।
Afganistan blast