September 25, 2026 02:45:12
बठिंडा कत्ल कांड में गैंगस्टरों को टैटू और Cctv फुटेज से पुलिस ने पकड़ा, बाइक से पहुंचे मोहाली, आतंकी

बठिंडा कत्ल कांड में गैंगस्टरों को टैटू और Cctv फुटेज से पुलिस ने पकड़ा, बाइक से पहुंचे मोहाली, आतंकी डल्ला का करीबी है परमजीत

Nov3,2023 | Enews Team | Mohali

मोहाली। मोहाली के जीरकपुर में पुलिस और 3 गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में नया खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर लवजीत और परमजीत बठिंडा में व्यापारी हरजिंदर सिंह जौहल उर्फ मेला को गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल पर ही बठिंडा से मोहाली पहुंचे थे। इस दौरान रास्ते में इन दोनों ने तीन जगह ढाबों पर रुककर खाना खाया और चाय पी। 28 अक्टूबर को जौहल की हत्या करने के बाद मोहाली पहुंचने से पहले इन दोनों ने दो दिन रास्ते में अपने किसी साथी के पास गुजारे। जिस जगह ये दोनों रुके, पुलिस को उसकी डिटेल मिल गई है। वहां से निकलकर लवजीत और परमजीत 31 अक्टूबर को जीरकपुर पहुंचकर अपने तीसरे साथी कमलजीत से मिले। जीरकपुर में दोनों के रहने की व्यवस्था करने का जिम्मा कमलजीत का ही था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बठिंडा से लवजीत और परमजीत बाइक पर मैन हाईवे होते हुए जीरकपुर पहुंचे। इस दौरान हाईवे पर कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में यह गैंगस्टर कैद हो गए। इसके अलावा लवजीत के हाथ पर बने टैटू ने भी उन्हें पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई। इस टैटू से ही पुलिस को कन्फर्म हुआ कि दोनों जीरकपुर के किस होटल में ठहरे हुए हैं।

लवजीत ने मारी थी जौहल को गोलियां
पुलिस की प्राइमरी पूछताछ में पता चला है कि 28 अक्टूबर को बठिंडा में मॉल रोड पर अपने रेस्टोरेंट के बाहर बैठे हरजिंदर सिंह जौहल उर्फ मेला पर फायरिंग लवजीत ने की थी। परमजीत उस समय बाइक चला रहा था। विदेश में बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला ने इन दोनों को जौहल की हत्या करने के निर्देश दिए थे। घटना वाले दिन- 28 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे बठिंडा मॉल रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान हरजिंदर सिंह जौहल अपने रेस्टोरेंट के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। उसी समय परमजीत और लवजीत वहां पहुंचे और जौहल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।

Police-Caught-Gangsters-In-Bathinda-Murder-Case-With-Tattoos-And-Cctv-Footage-Reached-Mohali-By-Bike-Paramjeet-Is-Close-To-Terrorist-Dalla



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं