September 25, 2026 02:47:55
ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला:सड़क क्रॉस करते हुए हादसा; वैल्डिंग के काम के लिए चश्मा खरीदने जा रहा था

ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला:सड़क क्रॉस करते हुए हादसा; वैल्डिंग के काम के लिए चश्मा खरीदने जा रहा था

Nov5,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | ढंडारी कलां के पास सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क क्रॉस करते हुए उसे टक्कर मार दी। जिसमें उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान महिंद्र के रूप में हुई है। वह पास की ही एक फैक्ट्री में वैल्डिंग का काम करता था। रविवार को वह चश्मा खरीदने के लिए जा रहा था। रास्ते में सड़क पार करने लगा तो ट्रक ने उसके कुचल दिया। इसके बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति की पहचान कर इसकी सूचना फैक्ट्री के मालिक को दी। इसके बाद मालिक का बेटा मौके पर पहुंचा। लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की थी, लेकिन वह पहले ही दम तोड़ चुका था। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर को पकड़ने के आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

Truck-Crushes-Elderly-Person-Accident-While-Crossing-The-Road-Was-Going-To-Buy-Glasses-For-Welding-Work

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं