लुधियाना। बद्दोवाल विक्टोरिया कालोनी में एक एएसआई को सोते हुए शकी हालातों में गोली लग गई। गोली एएसआई के जबड़े में लगी। जिस कारण वह खून से लथपथ हो गया। उसे पति ने लोगों की मदद से डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी सर्जरी हुई। मुलाजिम की हालत खतरे से बाहर है। एएसआई की पहचान बलबीर सिंह निवासी बद्दोवाल विक्टोरिया कालोनी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार एएसआई बलबीर सिंह थाना जमालपुर में तैनात है। नाइट शिफ्ट पूरी करके वह घर पहुंचे थे। वर्दी वगैरह उतार कर आराम कर रहे थे। इस बीच अचानक से गोली चलने की आवाज आई। उनकी पत्नी ने देखा तो वह दंग रह गई। कमरे में खून बिखरा पड़ा था। बलबीर के जबड़े में गोली लगी थी। बलबीर सिंह के बच्चे विदेश में पढ़ाई करते हैं। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। उसने तुरंत फोन कर पड़ोसी को घटना के बारे बताया।
Asi-Shot-In-The-Jaw-In-Baddowal-Fired-While-Resting-At-Home-Surgery-Done