September 24, 2026 22:34:55
महिला की गला रेतकर हत्या:सुबह बेटे ने खून से लथपथ देखा, घर पर ट्यूशन पढ़ाती थी, देर रात हुई वारदात

महिला की गला रेतकर हत्या:सुबह बेटे ने खून से लथपथ देखा, घर पर ट्यूशन पढ़ाती थी, देर रात हुई वारदात

Nov6,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | रविवार देर रात एक महिला का गला रेत कर हत्या कर दी गई है। महिला सुंदर नगर चौक भामियां रोड गार्डन कालोनी की रहने वाली है। मृतका घर पर ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुस कर उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ लूट भी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मरने वाली महिला का नाम पूजा है। सूत्रों मुताबिक पूजा के घर पर किराएदार भी रहते है। इसलिए पुलिस विभिन्न एंगलों पर जांच कर रही है। आज सुबह पूजा के बेटे चीकू ने खून से लथपथ मां को देख मोहल्ले में शोर मचाया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस चौकी मुंडिया की पुलिस द्वारा शव कब्जे में लिया जा रहा है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे पुलिस खंगाल रही है। मरने वाली महिला ने दूसरी शादी की थी, जबकि उसके पति की तीसरी शादी है। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस मौके से क्लू आदि एकत्र कर रही है। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था वह फगवाड़ा गया हुआ था।

Woman-Murdered-By-Slitting-Her-Throat-In-The-Morning-The-Son-Saw-Her-Covered-In-Blood-She-Used-To-Teach-Tuition-At-Home-The-Incident-Happened-Late-At-Night

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं