जालंधर। जालंधर में गोराया के पास एक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि जब पुलिस पहुंची तो युवक जिंदा था, लेकिन पुलिस कर्मचारी उसे अस्पताल नहीं लेकर गए। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। हंगामा बढ़ाता देख SI ने लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगी। इसके बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भेज दिया है। युवक की पहचान गांव रुड़का कलां के रहने वाले कश्मीरी लाल पुत्र गुरमेल चांद के रूप में हुई है। वहीं, गोराया पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
आरोपी ड्राइवर मौके से फरार
हादसा जालंधर-लुधियाना हाईवे से सटे गोराया के पास हुआ था। बाइक सवार युवक गोराया से अपने गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। देर रात क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे सब इंस्पेक्टर जगदीश ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी।
लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाए
सब इंस्पेक्टर जगदीश के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल भेजने की बात कही थी। लोगों ने आरोप लगाया कि कश्मीरी लाल जिंदा था, मगर पुलिस ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाने दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं, एसआई जगदीश राज ने कहा कि उन पर लगे सभी आरोप गलत हैं।
Sub-Inspector-Held-His-Leg-And-Apologized-Youth-Dies-After-Being-Hit-By-Tractor-Trolley-In-Jalandhar-Accused-Of-Not-Taking-Him-To-Hospital