September 25, 2026 02:51:02
रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी को टिप्पर ने कुचला:लुधियाना में 10 मीटर तक घसीटता ले गया; साइकिल पर बेटे की

रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी को टिप्पर ने कुचला:लुधियाना में 10 मीटर तक घसीटता ले गया; साइकिल पर बेटे की दुकान पर जा रहा था

Nov8,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना| तेज रफ्तार नगर निगम के टिप्पर ने रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी को कुचला दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलक राज के रूप में हुई है। तिलक राज मंगलवार दोपहर को पुलिस लाइन से साइकिल पर सवार होकर बेटे की दुकान पर जा रहा था। अचानक जालंधर बाइपास की तरफ से आ रहे टिप्पर चालक ने संतुलन खो दिया और उसे चपेट में ले लिया। टिप्पर का ड्राइवर तिलक राज को घसीटता हुआ करीब 10 मीटर तक ले गया। आसपास के लोगों ने तुरंत टिप्पर चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों ने थाना सलेम टाबरी की पुलिस को सूचित किया। SHO हरजीत सिंह ने बताया कि मृतक तिलक राज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तिलक राज 2010 में रिटायर्ड हुए थे। फिलहाल निगम के फरार चालक की पहचान की जा रही है और टिप्पर को कब्जे में ले लिया है।

Retired-Police-Employee-Crushed-By-Tipper-And-Dragged-For-10-Meters-In-Ludhiana-I-Was-Going-To-My-Son-S-Shop-On-A-Bicycle

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं