September 25, 2026 03:30:45
रेलवे स्टेशन पर मची अफरातफरी :अफसरों ने ट्रेन का बदला प्लेटफार्म, ट्रैक पर दौड़े यात्री, Rpf ने नहीं

रेलवे स्टेशन पर मची अफरातफरी :अफसरों ने ट्रेन का बदला प्लेटफार्म, ट्रैक पर दौड़े यात्री, Rpf ने नहीं रोका

Nov23,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | रेलवे स्टेशन पर अफसरों के कारण अफरातफरी मच गई। बुधवार शाम को एक ट्रेन का प्लेटफार्म आखिरी क्षणों में बदल दिया गया। इसकी अनाउंसमेंट होते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सैकड़ों लोग ट्रेन पकड़ने की जल्दी में रेलवे ट्रैक पर कूद पड़े। इनमें कई छोटे बच्चे और महिलाएं भी थी। यात्रियों ने बताया उन्हें पहले स्टेशन पर कहा गया कि जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 पर आ रही है। करीब 5.30 बजे पर अनाउंसमेंट हुई कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 3 पर आएगी। ट्रेन आने की सूचना मिलते ही यात्री पुल से प्लेटफार्म पार करने की बजाए जान हथेली पर रख रेलवे ट्रैक से कूद कर प्लेटफार्म नंबर 3 पर जाने शुरू हो गए। RPF की बड़ी लापरवाही
RPF कर्मचारियों के सामने यात्री ट्रैक पर दौड़े, लेकिन कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। बगैर सूचना प्लेटफार्म बदलने पर गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक को खरी-खोटी भी सुनाई। इस मामले में स्टेशन सुपरिटेंडेंट अमरीक सिंह से जब बातचीत की गई तो उन्होंने अफरातफरी की घटना से पल्ला झाड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे उन्हें कुछ पता नहीं है। प्लेटफार्म नंबर 3 पर ही आती है जनसाधारण एक्सप्रेस
जब उन्हें बताया गया कि प्लेटफार्म नंबर 1 पर आने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 3 पर आने से लोगों में अफरा-तफरी मची है तो उन्होंने कहा कि गाड़ी हमेशा 3 नंबर पर ही आती है। लोग खुद ही अब 1 नंबर पर आकर खड़े हो रहे हैं तो कोई क्या कर सकता है। लोगों को अपनी सुरक्षा का खुद ध्यान रखना चाहिए। रेलवे ट्रैक पार नहीं करने चाहिए। SP बोले- रेलवे ट्रैक पार करने वालों को कर रहे जागरूक
जीआरपी के SP बलराम राणा ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करता है तो ये अपराध है। लोगों को लगातार पुलिस जागरूक कर रही है कि वह रेलवे ट्रैक पार न करें। इससे कोई अनहोनी हो सकती है। रेलवे अधिकारियों को समय-समय पर सूचित किया जाता है कि बार-बार प्लेटफार्म न बदले। यात्रियों को लगातार आने वाली ट्रेनों के बारे सूचित करते रहें।

Chaos-At-The-Railway-Station-Officers-Changed-The-Platform-Of-The-Train-Passengers-Ran-On-The-Track-Rpf-Did-Not-Stop



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं