September 25, 2026 03:34:29
गुरुद्वारा में पुलिस-निहंगों में फायरिंग :गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत, Dsp समेत 10 घायल; माहौल

गुरुद्वारा में पुलिस-निहंगों में फायरिंग :गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत, Dsp समेत 10 घायल; माहौल तनावपूर्ण, कब्जे का विवाद

Nov23,2023 | Enews Team | Kapurthala

कपूरथला | सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर आज गुरूवार सुबह पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि DSP समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अभी भी गुरुद्वारे के भीतर 30-40 हथियारबंद निहंग मौजूद होने की संभावना है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने कोई एक्शन लिया तो वे फिर इसका विरोध करेंगे। इस घटना के बाद कपूरथला में माहौल तनावपूर्ण है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी भी पहुंच गए हैं। इस गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में विवाद चल रहा है। बीती रात पुलिस ने कब्जा करने वाले 10 निहंगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना थी कि इस केस की FIR में शामिल कुछ निहंग इस गुरुद्वारे में छिपे हुए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस गुरुद्वारे में पहुंची। इस दौरान निहंगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सुल्तानपुर लोधी SHO लखविंदर सिंह के अनुसार फायरिंग में पुलिस कर्मचारी जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला की मौत हुई है। वहीं घायलों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कॉन्स्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। इन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है। कपूरथला डीसी कैप्टन करनैल सिंह, आईजी जालंधर रेंज एस भूपति, SSP वत्सला गुप्ता समेत आला अ धिकारी सुल्तानपुर लोधी पहुंच गए हैं और इस स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर गुरुद्वारा बेर साहिब में मीटिंग की जा रही है। गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलवीर सिंह 96वें करोड़ी काबिज थे। उन्होंने बाबा निरवैर सिंह ढिल्लो को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। 21 नवंबर यानि मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्ढा दल से अलग हुए गुट के मुखी संत बाबा मान सिंह अपने 15-20 सा थियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दा खिल हो गए। यहां उन्होंने निरवैर सिंह को र स्सियों से बांध लिया और जगजीत सिंह पर ह थियारों से वार किए। दोनों का असलहा, मोबाइल व पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया। जगजीत सिंह के बयान पर बाबा मान सिंह और उनके 15-20 सा थियों पर थाना सुल्तानपुर लोधी में वि भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं बुधवार रात को निहंग सिंह मान सिंह के 10 सेवादारों (निहंगों) की ओर से बाबा बलबीर सिंह के दूसरे डेरे गांव बूसोवाल रोड के समीप पीर गेब पर कब्जा करने की को शिश की गई। इस पर पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर 10 निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 15 मई 2020 को दोनों गुटों में हुई झड़प में कत्ल समेत वि भिन्न धाराओं के तहत दर्ज केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।

Firing-Between-Police-And-Nihangs-In-Gurudwara-One-Policeman-Died-Due-To-Bullet-Injury-10-Including-Dsp-Injured-Tense-Atmosphere-Dispute-Over-Possession



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं