September 25, 2026 03:33:17
स्टेशन से लड़की को बहन बताने वाला आशिक निकला, बहला फुसलाकर नाबालिगा को गांव से लाया था

स्टेशन से लड़की को बहन बताने वाला आशिक निकला, बहला फुसलाकर नाबालिगा को गांव से लाया था

Nov23,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। रेलवे स्टेशन से एक दिन पहले एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इस मामले में थाना जीआरपी की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। खुद को किशोरी का भाई बताने वाला युवक उसका आशिक निकला। नाबालिगा को वह बिहार से बहला फुसला कर लाया था। स्टेशन पर किसी बात को लेकर दोनों में झड़प हो गई। किशोरी ने किसी व्यक्ति की मदद ली और ढोलेवाल तक पहुंची। देर रात पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ढोलेवाल से उसे बरामद कर लिया है। जानकारी देते हुए पंजाब जीआरपी के एसपी बलराम राणा ने कहा कि आरोपी का नाम अविनाश है। वह खुद को पुलिस के आगे लापता किशोरी का भाई बता रहा था। किशोरी के बरामद होने के बाद लड़की ने खुलासा किया कि वह उसे बहला फुसला कर पंजाब ले आया। वह उसे कहता था कि लुधियाना में उसकी काफी पहचान है। यही काम करके रहेंगे।
एसपी बलराम राणा ने बताया कि सीसीटीवी में किशोरी किसी व्यक्ति के साथ खुद की मर्जी से जाती दिख रही थी। किशोरी के लाल सूट पहना हुआ था। रात तक जिला पुलिस के सेफ सिटी कैमरे चैक किए तो पता चला कि किशोरी ढोलेवाल तक कैमरों में दिखाई दी। ढोलेवाल में कुछ युवक रात के समय किशोरी से बातचीत करने के लिए आपस में झड़प कर रहे थे। तालाश करते पुलिस ढोलेवाल पहुंची तो एक युवक ने पुलिस को बताया कि लाल सूट पहने हुई किशोरी एक व्यक्ति के घर में है। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित बरामद कर CWC में भेज दिया है।

The-One-Who-Called-The-Girl-From-The-Station-As-Her-Sister-Turned-Out-To-Be-A-Lover-Who-Had-Brought-The-Minor-Girl-From-The-Village-By-Coaxing-Her

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं