September 25, 2026 03:31:46
अमरपुरा में युवक ने नाबालिग लड़की के सिर में मारे दातर, पार्क में मिलने से मना करने पर की वारदात

अमरपुरा में युवक ने नाबालिग लड़की के सिर में मारे दातर, पार्क में मिलने से मना करने पर की वारदात

Nov23,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। अमरपुरा में एक नाबालिग लड़की द्वारा पार्क में मिलने से मना करने पर तीन बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया। जिसके बाद लड़की के सिर व गर्दन पर दातर से वार कर जख्मी कर दिया। लड़की भागकर अपने रिश्तेदारों के घर पहुंची और सारी बात बताई। खून ज्यादा निकलने के कारण वह बेहोश हो गई। रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल दाखिल कराया। मामले की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। जख्मी लड़की की बहन ने बताया कि वह उसके मामा की बेटी है। एक साल बाद वह श्रीनगर से उनके घर आई है। मोहल्ले का एक युवक कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा था। युवक उसे बार-बार पार्क में मिलने की बात कह रहा था। उसकी बहन 2 दिन पहले घर पर बैठी रो रही थी। जब उसने कारण पूछा तो बताया कि घर के सामने रोजाना एक्टिवा पर बैठने वाला युवक उसे तंग करता है। वह उसे पार्क में मिलने के लिए बुला रहा है। यदि वह नहीं जाती तो वह उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। वीरवार को लड़की किसी काम से बाहर गई तो अमन नामक युवक ने अपने भाई व दोस्त संग मिल हमला कर दिया। एसीपी सुखनाज सिंह ने बताया कि इलाके में लगे कैमरों को चैक किया जा रहा है। अभी हमले के कारण का पता नहीं चल सका।

In-Amarpura-A-Young-Man-Hit-A-Minor-Girl-On-The-Head-With-Teeth-Committed-The-Crime-When-She-Refused-To-Meet-Him-In-The-Park

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं