September 25, 2026 02:40:16
खन्ना में कस्टम विभाग की रेड, दुबई से सोना तस्करी से जुड़ा मामला, जेल में बंद सूरज का नेटवर्क खंगाल र

खन्ना में कस्टम विभाग की रेड, दुबई से सोना तस्करी से जुड़ा मामला, जेल में बंद सूरज का नेटवर्क खंगाल रही टीम

Nov23,2023 | Enews Team | Khanna

खन्ना। खन्ना में गुरवार शाम को कस्टम विभाग ने रेड की। बताया गया है कि दुबई से हुए सोना तस्करी के मामले में यह रेड हुई है। इस केस में जेल में बंद खन्ना के सूरज का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। जिसके चलते करतार नगर में रहने वाले गुरजंट सिंह नामक युवक के घर रेड की गई। लुधियाना और साहनेवाल से आई टीम ने करीब 2 घंटे तक जांच की। गुरजंट सिंह की ट्रैवल हिस्ट्री जानने की कोशिश की गई। मोहल्ले में रहने वाले अन्य लोगों से भी युवक का फीडबैक लिया गया। हालांकि, रेड के दौरान कस्टम विभाग के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, कुछ महीने पहले कस्टम विभाग ने खन्ना के दिलीप सिंह नगर के रहने वाले सूरज को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। सूरज से करीब 18 किलो सोना पकड़ा गया था, जो वह दुबई से लाया गया था।

युवक का पासपोर्ट तक नहीं
कस्टम विभाग की रेड पर स्थानीय लोगों ने सवाल भी उठाए। वार्ड के पार्षद हरदीप सिंह नीनू ने कहा कि जिस युवक के घर रेड की गई है वह मेहनत मजदूरी करता है। AC रिपेयर करके वह अपने परिवार को पाल रहा था। पहले युवक जोमैटो में काम करता था। युवक ने अपना पासपोर्ट तक नहीं बनवाया है, वह विदेश कैसे जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इसे लेकर कुछ भी बताने से इनकार किया है।

22 फरवरी को दुबई गया था सूरज
खन्ना सब्जी मंडी में रेहड़ी चलाने वाला सूरज 22 फरवरी को दुबई गया था। अधिकारियों को सूचना थी कि सूरज दुबई से सोना तस्करी करके खन्ना में लाया है। जिसके चलते उस समय एडिशनल कमिश्नर मीना शर्मा की अगुवाई में कस्टम विभाग की टीम ने सूरज के घर पर रेड की थी। सूरज के परिवार के सदस्यों से टीम ने पूछताछ की थी। सूरज के घर से कुछ कागजात व अन्य सामान टीम को रिकवर हुआ था।

Custom-Department-Raid-In-Khanna-Case-Related-To-Gold-Smuggling-From-Dubai-Team-Investigating-The-Network-Of-Jailed-Suraj



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं