लुधियाना | महिला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अनोखी मांग की है। महिला अपने नवजात बच्चे का नामकरण राहुल गांधी से करवाना चाहती है। बच्चे को जन्मे हुए आज 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक उसका नाम नहीं रखा गया है। महिला चाहती है कि उसके बेटे का नामकरण राहुल गांधी ही करें। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित है। अर्बन एस्टेट में किराए के मकान में रहने वाली नेहा ने बताया कि वह समाजसेवी है। राहुल गांधी की यात्रा से उसने बहुत कुछ सीखा है। राहुल हर गरीब और अमीर व्यक्ति से इस यात्रा में मिले हैं। तभी से उसने ये सोच लिया था कि जब भी उसके कोई बच्चा पैदा होगा तो उसका नामकरण राहुल गांधी से करवाएगी। राहुल गांधी जमीन से जुड़े नेता हैं। राहुल को बच्चों से काफी मोह है। नवजात की मां नेहा ने कहा कि राहुल गांधी से उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह उसके बच्चे के नामकरण करने की मांग को जरूर पूरा करेंगे। आज तक राहुल से किसी ने जो भी मांग की है उन्होंने पूरी की है। नेहा मुताबिक उम्मीद पर दुनिया कायम है। यदि राहुल पंजाब नहीं आ सकते तो वह जिस जगह कहेंगे उस जगह भी बच्चे को लेकर चले जाएंगे। वीडियो कॉल पर नहीं चलेगा नामकरण नेहा ने कहा कि यदि राहुल गांधी वीडियो कॉल पर बच्चे का नामकरण करेंगे तो वो नहीं चलेगा। राहुल बच्चे का कुछ भी नामकरण कर दें वह उससे खुश हैं। राहुल जो बोलते हैं वह करके दिखाते हैं। हाल ही में भी किसी समागम में किसी व्यक्ति को चक्कर आ गया था वहां राहुल ने समागम छोड़ कर उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। राहुल गांधी में इंसानियत है। नेहा ने कहा कि मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी नहीं हूं। समाजसेवी होने के साथ-साथ वह सेवा मुक्त फौजियों से जुड़ी हुई है। कई वेलफेयर सोसायटियों में काम करती है। बच्चे का कोई नाम न होने के कारण उसे अभी नोनू, गुड्डू आदि कहकर परिवार पुकार रहा है।
Rahul-Gandhi-Ji-Name-My-Son-Unique-Demand-Of-Mother-In-Ludhiana-No-Naming-Since-15-Days-Impressed-By-Bharat-Jodo-Yatra