September 25, 2026 03:27:13
नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, एक किलोमीटर तक दोड़ाया, ट्रेन से टकराने से ब

नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, एक किलोमीटर तक दोड़ाया, ट्रेन से टकराने से बचा

Nov25,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शेरपुर कलां पर एसपीएस अस्पताल के सामने नशे में धुत ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर ट्रक चढ़ दिया। ड्राइवर ने ग्यासपुरा फाटक से गलत साइड दाखिल होकर 1 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर ही ट्रक चलाया। इसके बाद रणजीत नगर के पास पहुंच ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इस बीच ढंडारी रेलवे स्टेशन से लुधियाना की ओर चली ट्रेन गोल्ड टेंपल एक्सप्रेस अभी ग्यासपुरा फाटक से कुछ दूरी पर ही थी कि किसी ने रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन पर ट्रक खड़ा होने की सूचना दी। सूचना रेलवे अधिकारियों तक पहुंची तो तब तक ट्रेन ट्रक के बिल्कुल नजदीक आ गई थी। ट्रेन की स्पीड को लोको पायलट ने कम किया। इस दौरान ट्रेन ट्रक के साथ टच हुई। ग़नीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रेन के अंदर से यात्री रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रक की वीडियो भी बनाते रहे।
घटना स्थल पर तुरंत जीआरपी के एसपी बलराम राणा, एसएचओ जतिंदर पुलिस बल के साथ पहुंचे। रेलवे अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर हाइड्रा मशीन व क्रेन रेलवे कर्मचारियों ने मंगवाई। करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इस दौरान लोगों की बढ़ रही भीड़ को भी पुलिस कर्मचारियों ने खदेड़ा। एसपी बलराम राणा ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो तुरंत पुलिस बल के साथ वह मौके पर पहुंचे। रेलवे अधिकारी भी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। फिलहाल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गोल्डन टेंपल गाड़ी को सकुशल चलवा दिया था। ड्राइवर की पहचान कर रेलवे अधिकारियों द्वारा बनाई गई रिपोर्ट और GRP की अपनी जांच के मुताबिक कार्रवाई कर दी जाएगी। ट्रक ड्राइवर जालंधर से आ रहा था।

Drunken-Truck-Driver-Ran-The-Truck-On-The-Railway-Track-Drove-For-A-Kilometer-Avoided-Hitting-The-Train



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं