September 25, 2026 03:33:01
घुमारमंडी के शोरूम में लाइव हुई बच्ची की मौत, माता-पिता के साथ सामान लेने आई बच्ची के सिर पर गिरा शी

घुमारमंडी के शोरूम में लाइव हुई बच्ची की मौत, माता-पिता के साथ सामान लेने आई बच्ची के सिर पर गिरा शीशा, मौक़े पर हुई मौत

Nov26,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। घुमारमंडी के एक शोरूम में शीशे का दरवाजा अचानक नीचे गिरने से खेल रही 3 वर्षीय बच्ची शीशे के नीचे दब गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वीडियो भी सामने आई है। बच्ची की पहचान बसंत एवेन्यू की रहने वाली दिवरीन कौर के रूप में हुई है। वह शीशे को पकड़ कर खेल रही थी। जानकारी अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे दिवरीन कौर अपने परिवार के साथ घुमार मंडी स्थित एक शोरूम पर आई थी। परिवार के सदस्य शॉपिंग में व्यस्त थे। बच्ची दरवाजे को पकड़े हुई थी। अचानक शीशे का दरवाजा ढीला होकर बच्ची पर गिर गया। इसके बाद शोरूम में अफरा तफरी मच गई। स्टाफ और परिवार तुरंत बच्ची के पास पहुंचे। खून से लथपथ हालत में उसे DMC अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बच्ची के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना डिवीजन नंबर 8 के SHO विजय कुमार का कहना है कि परिवार ने शोरूम के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं कराई है। उनका कहना है कि खेलते हुए यह हादसा हुआ है।

Girl-Died-Live-In-Ghuramandi-Showroom-Glass-Fell-On-The-Head-Of-The-Girl-Who-Had-Come-With-Her-Parents-To-Collect-The-Goods-She-Died-On-The-Spot

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं