लुधियाना। लुधियाना में विधायक जगतार सिंह दयालपुरा के नाम पर गाड़ी पर स्टीकर लगाने वाले मामले में खुलासा हुआ है। दयालपुरा ने कहा- अभी तक जांच में सामने आया है कि युवकों ने टोल टैक्स से बचने और शहर में रौब डालने के लिए अपनी गाड़ियों पर स्टीकर लगाए थे। वहीं, पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी समेत 3 लोगों पर मामला दर्ज किया है। दयालपुरा ने कहा कि माछीवाड़ा के जिस व्यक्ति ने स्टिकर बनवारकर इन्हें दिए है वह व्यक्ति उन्हें नहीं जानता। पुलिस ने कई प्रिंटिंग प्रेस वालों पर भी रेड की है। एक प्रिंटिंग प्रेस वाले को पूछताछ के लिए पकड़ा था। बिना वेरिफिकेशन के इस तरह से सरकारी स्टीकर बनाकर देना अपराध है। आरोपी के पकड़ने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने किस-किस विधायक के नाम के स्टीकर बनाकर दिए हैं।
युवकों के घर पहुंचे थे दयालपुरा
विधायक दयालपुरा को पता चला था कि उनके नाम से स्टीकर बनाकर कुछ युवक गाड़ियों पर लगाकर घूम रहे है। दो दिन पहले दोबारा किसी ने उन्हें इसको लेकर सूचना दी। इसके बाद वह खुद गाड़ियों को देखने के लिए पहुंच गए। यहां 2 गाड़ियों पर उनके नाम के विधायक स्टीकर लगे मिले। उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 7 को सूचित किया। पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को पकड़ लिया है। युवकों का नाम धवन और राहुल है।
Aap-Mla-Dayalpura-Sticker-Was-Put-On-The-Car-By-The-Youth-To-Avoid-Toll-Police-Is-Searching-For-The-Printing-Press