September 25, 2026 03:28:50
बेकरी दुकान मालिक द्वारा पैसे मांगने पर बदमाशों ने तोड़े शीशे; तलवारों से किए वार, कॉल कर दी मारने धम

बेकरी दुकान मालिक द्वारा पैसे मांगने पर बदमाशों ने तोड़े शीशे; तलवारों से किए वार, कॉल कर दी मारने धमकी

Nov27,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। घंटा घर के नजदीक गुरु अमरदास बेकरी के मालिक को दो युवकों से सामान के पैसे मांगने महंगे पड़ गए। सरे-आम दोनों नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर देर रात हमला कर दिया। युवकों ने दुकान पर ईंट-पत्थर बरसाए और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद विदेशी नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल करके बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। दुकान में तोड़-फोड़ हो जाने के कारण दुकानदार का काफी नुकसान हो गया। बदमाशों ने दुकानदार पर तलवारों से भी हमला किया। जानकारी देते हुए दुकानदार रघुबीर सिंह ने बताया कि परसों नजदीकी मोहल्ले के दो युवक सामान लेने उसके पास आए थे। दुकान में महिला ग्राहक भी खड़ी थी। उन युवकों के पिता का भोग था। दोनों युवकों ने काम कर रहे कर्मचारियों को गालियां दीं। वह वर्करों को बिस्किट जल्दी देने के लिए कहने लगे। रघुबीर के मुताबिक उसने उन युवकों से कहा कि वह दुकान पर गालियां न दें, क्योंकि कुछ महिला ग्राहक भी दुकान पर खड़ी हैं। गुस्से में आए उन युवकों ने उसे भी गालियां दीं। उसने दोनों युवकों से कह दिया कि तुम लोगों ने पैसे तो देने नहीं, इसलिए सामान भी नहीं मिलेगा। उस समय दोनों युवक दुकान से गालियां देते हुए चले गए। बीते दिन देर शाम फिर से कोई सामान लेने के बहाने दोनों दुकान पर आए। दोनों ने पैसे नहीं दिए। इसलिए देने से मना कर दिया। रघुबीर मुताबिक जब वह दुकान के बाहर किसी ग्राहक का केक देने गया तो वह दोनों युवक चेहरा छिपाकर दुकान के बाहर उससे मारपीट करने लगे। तलवारों के साथ उस पर वार किए। दुकान पर ईंटें मारी। दुकान का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई।

Miscreants-Broke-Glass-When-Bakery-Shop-Owner-Asked-For-Money-Attacked-With-Swords-Made-Calls-And-Threatened-To-Kill



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं