लुधियाना। गांधी नगर मार्केट में एक दीपक गार्मेंट्स नामक होजरी फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से नाबालिग वर्कर लड़की ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान विष्णुपुरी की रहने वाली नेहा के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया गया है कि 15 दिन पहले ही नेहा दीपक गारमेंट्स फैक्ट्री में धागा काटने के काम पर आई थी। 7 महीने बाद उसकी शादी होनी थी।
सीसीटीवी में सुसाइड़ करती आई नजर
वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में नेहा छलांग लगाते नजर आई है। नेहा के पिता मनी राम ने बताया कि बेटी की मौत के बाद से उसका मोबाइल गायब है। जब उसे पता चला कि नेहा ने छत से छलांग लगाई है तो तुरंत उसने उसके फोन पर कॉल की लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। उसने कई बार बेटी से पूछा था कि कोई लड़का परेशान या फैक्ट्री में काम का ज्यादा दबाव तो नहीं है, लेकिन उसने कभी कुछ नहीं बताया।
Minor-Girl-Committed-Suicide-By-Jumping-From-The-Third-Floor-Of-Hosiery-Factory-In-Gandhi-Nagar-Marriage-Was-To-Happen-After-7-Months