ई न्यूज पंजाब, लुधियाना बेशक सुप्रीम कोर्ट की ओर से पटाखा व्यापारियों को दुकान के अंदर पटाखा रखने की हिदायतें जारी की गई हैं, लेकिन इसके बावजूद लुधियाना दाना मंडी स्थित होलसेल पटाखा मार्केट की तस्वीर कुछ ओर बयां करती नजर आ रही है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पटाखे की दुकानों के बाहर पेटियों व बख्शों में पटाखा स्टोर कर इसे गोदाम की शक्ल में रख डाला गया है। हालात ऐसे हैं कि अगर यहां पर कोई हादसा घटित हुआ तो चंद मिनटों में ही पूरी पटाखा मार्केट राख के ढेर में तबदील हो जाएगी। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दाना मंडी स्थित होलसेल पटाखा मंडी में मात्र 13 दुकानें ही लगाने की हिदायतें जारी की हैं, लेकिन मौके पर एक दुकान में दो दुकानें बनी नजर आ रही हैं। बेशक आगजनी की घटना पर तुरंत काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है, लेकिन मौके पर जो हालात हैं, उसमें फायर ब्रिगेड की गाड़ी तक आगजनी की घटना से बच नहीं पाएगी। ये फायर ब्रिगेड वाहन के आसपास पटाखों के बडे़ बडे़ ढेर लगा दिए गए हैं। नियमों के तहत पटाखा मार्केट में ओपन में पटाखों का गोदाम नहीं बनाया जा सकता, लेकिन इसके बावजूद यहां के जिला प्रशासन व पुलिस को ठेंगा दिखा ओपन मार्केट को सरेआम पटाखों के गोदाम में तबदील कर दिया गया है। इस बारे में जब शहर के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंधी कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट की ओर से की जानी है। वहीं डीसीपी अश्वनी कपूर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारी टीम मौके पर जा रही है और बनती कार्रवाई मार्केट में की जाएगी।
Firecracker Market becomes a warehouse of firecrackers