डेस्क, लुधियाना
लुधियाना में ढोलेवाल के पास एक पेट्रोल पंप मैनेजर से रुपयों से भरा बैग लूट लिया गया। बैग में करीब 25 लाख रुपये थे। पेट्रोल पंप मैनेजर एक अन्य कर्मचारी के साथ ढोलेवाल स्थित एसबीआई बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे। बाइक सवार दो लुटेरे बैंक से बाहर निकले और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले।
एडीसीपी सोहेल कासिम मीर, एसीपी संदीप वढेरा और अन्य अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है। एसीपी ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही शहर के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट को सील कर दिया गया है। पुलिस ये मान कर चली रही है कि आरोपी पेट्रोल पंप मैनेजर की कार का पीछा कर रहे थे।
हादसे का शिकार हुए दोनों कर्मचारी लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित आहूजा फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) के कर्मचारी थे। मैनेजर प्रदीप कुमार अपने साथी मलकीत सिंह के साथ अपनी स्विफ्ट कार में रोजाना की तरह पैसे जमा कराने आए थे।
इसी दौरान जब वह बैंक के बाहर पैसों वाला बैग कार से बाहर निकालने लगा तो मोटरसाइकिल पर आए दो लुटेरों ने बैग छीन लिया और भाग गए। पंप मैनेजर ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वे भागने में सफल रहे। लुधियाना पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 6 की SHO बलविंदर कौर ने पंप मैनेजर का बयान लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर लिया है।
Petrol-Pump-Manager-Going-To-Deposit-Bank-Payment-Robbed-Of-Rs-25-Lakh