लुधियाना। लुधियाना में लूट, स्नेचिंग व चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक फिर से बड़ी लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। ढोलेवाल में पैसे जमा कराने जा रहे एक पेट्रोप पंप के मैनेजर व वर्कर से दो बाइक सवार बदमाश सरेआम 25 लाख रुपए की नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर एडीसीपी सोहेल कासिम मीर, एसीपी संदीप वढ़ेरा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने मैनेजर प्रदीप कुमार की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं, शहर के एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर सील कर दिए गए है। पुलिस मान कर चल रही है कि उक्त आरोपी पेट्रोल पंप के पास से ही मैनेजर की कार का पीछा कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार दोनों वर्कर चंडीगढ़ रोड पर स्थित आहूजा फिलिंग स्टेशन पर काम करते हैं। मैनेजर प्रदीप कुमार अपने साथी मलकीत सिंह के साथ रोजाना की तरह पैसा जमा करवाने के लिए अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। इस दौरान जब वह बैंक के बाहर पैसे वाला बैग कार से निकालने लगे तो बाइक पर आए दोनों लुटेरों ने बैग छीना और फरार हो गए। ड़ित ने आरोपियों की पीछा करने की कोशिश की, मगर वह फरार होने में कामयाब रहे।
Robbery-Of-Rs-25-Lakhs-Again-In-Ludhiana-Bike-Riders-Looted-Bags-From-Petrol-Pump-And-Manager-Were-Going-To-Deposit-Cash-In-The-Bank