लुधियाना। लुधियाना में अफीम की तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है। एक कोरियर कंपनी ने एक्स-रे मशीन के जरिए 208 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी देसी घी की पिन्नियां बनाकर कनाडा के ब्रैंपटन में भेज रहा था। कूरियर कंपनी डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया के मैनेजर सलाउदीन खान ने थाना साहनेवाल की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच जांच अधिकारी राम मूर्ति ने मामले की जांच की। जानकारी देते हुए सलाउदीन ने पुलिस को बताया कि डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया के वह अधिकारी हैं। उनके पास कोरियर नंबर डीएचएल AWB-4067263270 जसवीर सिंह निवासी गांव गिल ने कनाडा के ब्रैंपटन के लिए पार्सल बुक किया था। पार्सल कंपनी द्वारा स्कैन करते समय संदिग्ध नशीला पदार्थ मिला। पुलिस की मौजूदगी में जब पार्सल खोल कर चेक किया गया को 2 टी-शर्ट, दो जैकेट, एक डिब्बा पिन्नियों का मिला। पिन्नियों को जब तोड़ कर देखा तो उसमें से 208 ग्राम अफीम बरामद हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी जसवीर सिंह का पिछला रिकॉर्ड भी चेक कर रही है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
Opium-Sent-To-Canada-Through-Parcel-Recovered-By-Courier-Company-During-Investigation-In-X-Ray-Machine