लुधियाना। लुधियाना में कारोबारी संभव जैन के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला कि इस मामले में शामिल आरोपी गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है। गांव टिब्बा में पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच फायरिंग की जानकारी मिली है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने दो गैंगस्टरों को मार गिराया है। जबकि एक एएसआई भी जख्मी हुआ है। मरने वाले गैंगस्टरों की पहचान शुभम व संजू के रुप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर सीपी कुलदीप सिंह चहल भी मौके पर पहुंच चुके हैं। यह एनकाउंटर शाम 5.50 पर दोराहा के नजदीक गांव टिब्बा में हुआ है। इस बारे में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने कहा कि ये गैंगस्टर कारोबारी संभव जैन के मामले में वांटेड थे। इस केस में 5 लोग गिरफ्तार कर चुके हैं। आज संजू और गोपी को सीआईए की टीम चेज कर रही थी। क्रॉस फायरिंग में इन दोनों को गोली लगी और एक ASI को भी गोली लगी है। कारोबारी किडनैप मामले में पुलिस ने रेड की थी। यहां भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर फायरिंग की।
Breaking-News-Both-Gangsters-Died-In-Police-Encounter-One-Asi-Also-Injured-Cia-Team-Was-Chasing