कपूरथला। कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बूंगा साहिब में धारा 145 के लगे होने बावजूद गुरुपर्व की रात को कुछ लोगों के अंदर दाखिल होने की वीडियो सामने आई है। जिसके बाद DC कपूरथला करनैल सिंह ने जिला पुलिस को लिखकर जानकारी दी है। इसकी पुष्टि DC करनैल सिंह ने की है। इस मामले में SSP कपूरथला ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में कोई भी दाखिल नहीं हुआ है। फ़िलहाल वह इसको चेक कर रही हैं। बता दें कि 23 नवंबर को उक्त गुरुद्वारा में फायरिंग के मामले के बाद जिला प्रशासन ने CrPC की धारा 145 के तहत कार्रवाई करते हुए गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब का कब्जा ले लिया था और वहां पुलिस तैनात कर दी गई थी। यह भी बताने योग्य है कि कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में गुरुद्वारा बुंगा साहिब मामले से जुडी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब के मुख्य गेट खोल कर अंदर दाखिल हो रहे हैं।
उक्त वीडियो के अनुसार पहले गुरुद्वारा साहिब के मुख्य गेट के बाहर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को हटाया गया। फिर मुख्य द्वार पर लगे ताले को खोला गया और संगत अंदर दाखिल हुई। बताया यह भी जा रहा है कि जैसे ही इस बात का गुरुद्वारा साहिब के रिसीवर तहसीलदार विशाल कुमार को पता चला तो उन्होंने तुरंत और पुलिस फोर्स मंगवा कर गुरुद्वारा साहिब के गेट को बंद करवाया। वीडियो वायरल होने के बाद डीसी कपूरथला ने कहा कि उक्त मामले में जिला पुलिस को कार्रवाई करने के लिए लिखित रूप में दे दिया गया है। मामला दर्ज करने का प्रोसेस पुलिस ने करना है।
New-Video-Of-Gurdwara-Dispute-In-Kapurthala-Despite-The-Ban-People-Opened-The-Gate-And-Entered-Inside-Dc-Asked-Police-To-Take-Action