September 25, 2026 03:31:27
लुधियाना में मारे गैंगस्टरों के मामले में Adgp ने बनाई Sit, बोले- बदमाश किसी को धमकाएंगे तो सहन नहीं

लुधियाना में मारे गैंगस्टरों के मामले में Adgp ने बनाई Sit, बोले- बदमाश किसी को धमकाएंगे तो सहन नहीं होगा

Nov30,2023 | Enews Team | Ludhiana

चंडीगढ़। लुधियाना में एक दिन पहले दो गैंगस्टरों के एनकाउंटर मामले में एडीजीपी की और से एसआईटी बनाई गई है। डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। इसमें एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन रुपिन्दर कौर सरां, एडीसीपी-2 सोहेल मीर और एसएचओ डेहलों मेंबर हैं। वहीं दोनों गैंगस्टरों के शवों का पोस्टमार्टम भी कर दिया गया। इस दौरान उनके परिजन भी पहुंचे थे। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ADGP अर्पित शुक्ला ने कहा कारोबारी की जांघ में जब गैंगस्टरों ने गोली मारी तो उनका काफी खून बहा था। गैंगस्टरों को लगा कि शायद कारोबारी मर गया है। इस कारण वह उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। इसके बाद कारोबारी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों को साफ संदेश है कि यदि वह किसी को धमकाएंगे या पुलिस का नुकसान करने की सोचेंगे तो सहन नहीं होगा। पुलिस का काम अपराधियों को काबू करना है। ADGP ने कहा कि गैंगस्टरों से पुलिस को दो पिस्टल, 2 मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस मिले हैं। संजू बामण गैंग लोगों को थ्रेट कॉल कर रहा था। बदमाशों का ये गैंग लुधियाना, खन्ना और जगराओं में आपरेट होता था।

Adgp-Formed-Sit-In-The-Case-Of-Gangsters-Killed-In-Ludhiana-Said-Will-Not-Tolerate-If-Miscreants-Threaten-Anyone

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं