ई न्यूज पंजाब, लुधियाना बीते दिनों दाना मंडी स्थित होल सेल पटाखा मार्केट में हुए झगडे़ में मौत के घाट उतारे गए गैंगस्टर छोटा लल्ला उर्फ विजय सिद्धू के परिवार ने सिविल लाइंस स्थित पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल के निवास पर कांग्रेसी नेता नरेश धींगान की अगुवाई में मुलाकात की। इस अवसर पर छोटा लल्ला की पत्नी रिशू सिद्धू ने कहा क अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार नहीं किया और जानबूझ कर पुलिस उन्हें गिरफतार नहीं कर रही है। इस अवसर पर नरेश धींगान, कौंसलर चौधरी यशपाल, बीके टांक ने पुलिस कमिश्रर से मांग करते कहा कि आराेपियों की ओर से छोटा लल्ला को जाति सूचक शब्द भी बोले थे, इसलिए उन पर एससीएसटी के तहत भी धारांए लगाई जाएं। मीड़िया के सामने आए छोटा लल्ला के चाचा राजुमार, पत्नी रिशू और बहन नीतू ने कहा कि अगर पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफतार नहीं करती, तो वे अब अपने विरोध में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस इस केस को मोड़ने कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के केस को पुलिस दबाव में आकर रंगदारी में तबदील कर आरोपियों को बचा रही है। रिशू ने कहा कि चाहे रंगदारी ली जा रही थी या नहीं, लेकिन पुलिस को हत्या करने वाले आरोपी जिनमें विशाल, सागर व 10-12 अज्ञात लोग हैं, को ट्रेस कर गिरफतार करना चाहिए। राजकुमार ने कहा कि पुलिस की ओर से इस कत्ल को डिफेंस में होने की बात कह रही है, जबकि छोटा लल्ला पर तेज हथियार से सभी वार सिर व गले पर किए गए हैं, जो सीधे सीधे हत्या को साबित करता है। इस अवसर पर आरोपी साजन अटवाल के पिता लाला सुरिंदर अटवाल व अन्य भी मौजूद थे। वहीं इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि जांच कमेटी उक्त मामले में अपनी पड़ताल कर रही है और सोमवार तक मामले की जांच पूरी हो जाएगी। इस अवसर पर बिपन कल्याण, यशपाल सारवान, रमणजीत लाली व अन्य मौजूद थे।
Chotta lala family