September 25, 2026 03:29:29
लुधियाना में 2 ट्रांसपोर्टरों पर Fir: जाली Etu ट्रांसपोर्ट चला ड्राइवरों से ऐठतें थे पैसे, Eto ऑफिस

लुधियाना में 2 ट्रांसपोर्टरों पर Fir: जाली Etu ट्रांसपोर्ट चला ड्राइवरों से ऐठतें थे पैसे, Eto ऑफिस व पुलिस का देते थे डरावा

Dec2,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ड्राइवरों से ईटीओ ऑफिस व पुलिस का नाम लेकर पैसे ऐठने वाले दो ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों द्वारा जाली ईटीयू ट्रांसपोर्ट चलाई जा रही थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। थाना डिवीजन नंबर 6 में आरोपी बलदेव सिंह निवासी जनता नगर और तरुण निवासी जनता नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एएसआई सेठी कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ वह चेकिंग कर रहे थे। ढोलेवाल कट के नजदीक मौजूद थे तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी बलदेव सिंह और तरुण अपनी ईटीयू ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। दोनों ही व्यक्ति शातिर हैं। ड्राइवरों को डरा धमकाकर उनसे अवैध उगाही करते हैं। बलदेव और तरुण ईटीयू दफ्तर और पुलिस के नाम से पैसे एकत्र करते हैं।  आरोपी ट्रक ड्राइवरों से वह कहते हैं कि यदि वह पैसे इक्ट्‌ठे करके ईटीयू और पुलिस को नहीं देंगे तो उनकी गाड़ियां तक बंद करवा देंगे। ड्राइवरों को डराते थे कि पुलिस कर्मचारी उनका चालान कर देंगे। इस तरह से आरोपी मोटे पैसों की वसूली ट्रक ड्राइवरों से करते थे। पुलिस यह भी पता करने में जुटी है कि आरोपी कब से पुलिस के नाम पर पैसे एकत्र कर रहे थे। उनके साथ और कितने लोग हैं। शहर में अन्य किन जगहों पर उनका ये काम चल रहा है।

Fir-Against-2-Transporters-In-Ludhiana-Fake-Etu-Transport-Used-To-Extort-Money-From-Drivers-Used-To-Threaten-Eto-Office-And-Police

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं