लुधियाना। रेलवे स्टेशन के बाहर नशेड़ियों ने एक यात्री से मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया। यात्री ने जब शोर मचाया तो बदमाश भागे। एक नशेड़ी युवक को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। उसने शोर मचाया तो आस-पास कई अन्य लोग एकत्र हो गए। जबकि स्टेशन के बाहर पीसीआर की गाड़ी लगाकर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उस व्यक्ति की कोई मदद नहीं की। लोगों ने जब पीसीआर दस्ते से आग्रह किया तब कही जाकर उन्होंने युवक की सार ली। लोगों ने खुद ही जमकर नशेड़ी की पिटाई की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। लुटेरे ने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं है, उसका साथी मोबाइल लेकर भागा है। कुछ दूरी पर उसके साथी को भी लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन बदमाश ने मोबाइल कही छिपा दिया।
ऑटो ड्राइवर भी करते हैं यात्रियों से लूट
जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नशेडी युवक अक्सर यात्रियों से रात के समय छीना झपटी करते है। इनके साथ कई ऑटो चालक बदमाश भी मिले है। यात्रियों को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगहों पर ले जाकर लूटपाट की वारदात की जा रही है। थाना कोतवाली की पुलिस ने मौके पर मुलाजिम भेजने की बात कही। लेकिन कोई मुलाजिम मौके पर नहीं पहुंचा।
Drug-Addicts-Beat-Up-A-Passenger-And-Snatched-His-Mobile-Outside-The-Railway-Station-People-Chased-Him-Caught-Him-And-Beat-Him-Up