लुधियाना। लुधियाना के फाइवस्टार होटल पार्क प्लाजा में नामी गारमेंट कंपनियों के नाम पर लगाई जाली कपड़ों की एग्जीबिशन पर पुलिस ने रेड की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एग्जीबिशन बंद करवाई। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने हरमिंदर सिंह की शिकायत पर हरियाणा के रहने वाले सक्षम मुंजाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह केल्विन क्लेन व टॉमी हिलफिगर के ऑथराइज्ड मेंबर हैं। आरोपी सक्षम मुंजाल होजरी कारोबारी है। उसने एक व दो दिसंबर को पार्क प्लाजा में एग्जीबिशन लगाई। लेकिन उसमें केल्विन क्लेन और टॉमी हिलफिगर जैसे कई नामी ब्रांड का लोगो लगाकर लोगों को इकट्ठा किया। जबकि इन्हीं ब्रांड्स का जाली मार्का लगाकर लोगों को धोखे से कपड़े बेचकर लाखों रुपए इकट्ठा करता रहा। लेकिन जब उन्हें सूचना मिली तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रेड की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि लोग एक दिन इस एग्जीबिशन में भारी संख्या में खरीददारी करके ले गए।
Raid-On-Exhibition-Of-International-Brands-In-Park-Plaza-Fir-Lodged-Against-Businessmen-Selling-Fake-Clothes-With-Logos-On-Them